मुंबई महानगर क्षेत्र में बनेंगे दो और उत्तर भारतीय संघ भवन

Two more North Bhartiya Sangh Bhawans to be built in Mumbai Metropolitan Region
मुंबई महानगर क्षेत्र में बनेंगे दो और उत्तर भारतीय संघ भवन
उत्तर भारतीय संघ भवन के मुख्य द्वार पर लगेगी आरएन सिंह की मूर्ति मुंबई महानगर क्षेत्र में बनेंगे दो और उत्तर भारतीय संघ भवन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई महानगर क्षेत्र में दो और उत्तर भारतीय संघ भवन बनाए जाएंगे। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने वार्षिक साधारण सभा में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ठाणे के मीरा रोड समेत दो जगहों पर भवन बनाए जाएंगे। इसमें मैरिज हाल जैसी सुविधाएं होंगी। गरीबों को यह मैरिज हाल सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उत्तर भारतीय संघ हर साल सामूहिक विवाह का भी आयोजन करेगा। बांद्रा पूर्व में स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें 450 से ज्यादा सदस्य मौजूद थे। यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए संतोष सिंह ने कहा कि जब तक संघ के पूर्व अध्यक्ष आरएन सिंह के सपने को साकार नहीं कर लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। सर्व साधारण सभा में उत्तर भारतीय संघ भवन के मुख्य द्वार पर पंचधातु से बनी बाबू आरएन सिंह की भव्य मूर्ति स्थापित करने का भी फैसला किया गया। 
 

Created On :   19 Sep 2022 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story