चालीसगांव-कन्नड़ मार्ग पर दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत

Two people died in a painful accident on Chalisgaon-Kannada road
चालीसगांव-कन्नड़ मार्ग पर दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत
एक्सीडेंट चालीसगांव-कन्नड़ मार्ग पर दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, चालीसगांव( औरंगाबाद)। चालीसगांव-कन्नड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के समीप हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से खलबली मची है।   मामले में ग्रामीण पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 212 पर चालीसगांव-कन्नड़ र्माग पर स्थित होटल के पास 21 नवंबर की सुबह 7.45 बजे हुई भीषण दुर्घटना में हर्षल संतोष ठाकरे (28 निवासी सांगवी, त. चालीसगांव) व बोंबेदर कुमार उर्फ बॉबी खिलालाल सहा (22 निवासी धनसनी भंडालगांव, उत्तराखंड) दोनों की मौके पर ही मौत होने का खुलासा हुआ है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस निरीक्षक संजय ठेंगे मौके पर पहुंचे निरीक्षण और पंचनाम किया। इसी बीच, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हर्षल संतोष ठाकरे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए एक होटल में काम कर रहे थे। मगर घटना से उनके घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसी बीच, चिकित्सा अधिकारी की सूचना पर चालीसगांव ग्रामीण थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच पुलिस निरीक्षक संजय ठेंगे के निर्देश पर चल रही है।

Created On :   21 Nov 2021 2:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story