भंडारा के पास ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत

Two people died in a truck collision near Bhandara
 भंडारा के पास ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत
 भंडारा के पास ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, लाखांदुर (भंडारा)। अर्जुनी/मोर-लाखांदुर राज्य महामार्ग पर स्थित ग्राम पिंपलगाव/को के पास  विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक  ने   सामने से आ रहे दोपहिया को जोरदार टक्कर मारी।   भीषण हादसे में दोपहिया सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों के नाम लाखांदुर तहसील के ग्राम पिंपलगाव निवासी राजेंद्र मनिराम शेंडे (36) व अर्जुनी तहसील के ताडग़ांव निवासी ऋषि गोंविदा खोब्रागड़े(42) है।

इस मामले में लाखांदुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगाव जिले की डोंगरगढ तहसील के ग्राम पट पर निवासी आरोपी ट्रक चालक तामेश्वर चमरॉय साहू (21) को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि  राजेंद्र और ऋषि दोनों सुबह में दोपहिया क्रमांक एमएच 35 क्यू. 7925  से अर्जुनी/मोर तहसील से लाखांदुर तहसील में अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इस दौरान अर्जुनी/मोर-लाखांदुर राज्य महामार्ग पर स्थित पिंपलगाव/को के पास  विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सी.जी.08एल.2155 के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रहे दोपहिया को जोरदार टक्कर मारी जिससे दो लोगों की मौत हो गई?

Created On :   2 Jan 2021 2:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story