नक्सली लैंडमाइन ब्लास्ट में दो पुलिस कर्मी घायल, एक अन्य जवान को चाकू से किया घायल

Two policemen injured in Naxal landmine blast in gadchiroli
नक्सली लैंडमाइन ब्लास्ट में दो पुलिस कर्मी घायल, एक अन्य जवान को चाकू से किया घायल
नक्सली लैंडमाइन ब्लास्ट में दो पुलिस कर्मी घायल, एक अन्य जवान को चाकू से किया घायल

डिजिटल डेस्क,गड़चिरोली । गड़चिरोली जिले में नक्सलियों की करतूतें थमने का नाम नहीं ले रही है। नक्लसलियों द्वारा लगातार किए गए हमले में  तीन जवान बुरी तरह घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती इलाके में स्थित कोरची तहसील के पकानभट्टी परिसर में सोमवार तड़के साढ़े पांच बजे के दौरान नक्सली लैंडमाइन ब्लास्ट में दो पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कोरची पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी अतुल तावड़े और पुलिस कर्मी राजेश चावर शामिल हैं। घायल जवानों को  उपचार के लिए हेलिकाप्टर की मदद से नागपुर भेजा गया है। 

बैनर जब्त करने गए जवानों पर मौका पाकर किया हमला
घटना उस समय हुई जब पकानभट्टी क्षेत्र में नक्सली द्वारा लगाए गए बैनर को जब्त करने पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार घटनास्थल कोरची तहसील मुख्यालय से महज एक किमी की दूरी पर है। नक्सलियों द्वारा बैनर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानेदार तावड़े की अगवाई में सुरक्षा बल का एक दस्ता घटनास्थल की ओर रवाना हुआ। पुलिस कर्मी जैसे ही बैनर निकालने लगे उसी समय लैंडमाइन का जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसमें तावड़े समेत चावर गंभीर रूप से घायल हो गए।  

विशेष अभियान की टीम पहुंची घटनास्थल
पवनहंस हेलिकॉफ्टर की मदद से दोनों घायल पुलिस जवानों को नागपुर  अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना के मद्देनजर प्रभारी पुलिस अधीक्षक डॉ माहेश्वर रेड्डी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान बलों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है । जहां आसपास के क्षेत्रों का एहतियात के तौर पर निरीक्षण किया जा रहा है।

साप्ताहिक बाजार में जवान को किया  
एटापल्ली तहसील के गट्‌टा गांव के साप्ताहिक बाजार में बंदोबस्त के लिए तैनात एक पुलिस जवान को नक्सलियों ने चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल जवान का नाम गोंजी मट्टामी है। जिसे  उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है। घटना के बाद हुई जांच में पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और 10 कारतूस  जब्त किए हैं।  

Created On :   5 March 2018 9:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story