दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या कुएं से बरामद हुए शव

Two real brothers committed suicide, bodies recovered from the well
दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या कुएं से बरामद हुए शव
दोनों एक साथ निकले थे घर से दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या कुएं से बरामद हुए शव

डिजिटल डेस्क, अचलपुर (अमरावती)। तहसील के सरमसपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले दो सगे भाइयों ने मंगलवार 8 मार्च की रात अपने खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार खुदकुशी करने वाले भाइयों के नाम प्रभाकर जगदीश मिश्रा (60) और अरुण जगदीश मिश्रा (65) है। बताया गया कि दोनों भाई अपने घर से मंगलवार की दोपहर 4 बजे घर से निकले थे। इसके बाद रात तक घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच विलायतपुरा स्थित खेत का चौकीदार जब खेत के कुएं की मोटर शुरू करने के लिए कुएं के पास गया तो उसे दोनों भाइयों के शव दिखाई दिए। उसने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी। सरमसपुरा पुलिस को भी जानकारी दी गई जिससे पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंची। दोनों भाइयों ने आत्महत्या क्यों की इसका  कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   9 March 2022 1:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story