10 किलो चंदन के टुकड़े के साथ दो चंदन चोर गिरफ्तार

Two sandalwood thieves arrested with 10 kg sandalwood pieces
10 किलो चंदन के टुकड़े के साथ दो चंदन चोर गिरफ्तार
10 किलो चंदन के टुकड़े के साथ दो चंदन चोर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपराध शाखा के यूनिट 2 की टीम ने चंदन चोर के घर में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो चंदन के टुकड़े और पेड़ काटने के औजार जब्त किए।

डीसीपी के घर के पीछे से काटकर ले गए थे
मुख्य आरोपी राजवीर उर्फ राजा रंगलाल उर्फ मधु पवार (36), डाेंगरगांव, काटोल तहसील और उसका रिश्तेदार गवल्या उर्फ गोलू अंकुश पवार (25), कमलेश्वर तहसील का निमनी निवासी है। आरोपी कुछ दिन पूर्व सिविल लाइन में डीसीपी बंगले के पीछे नाले के किनारे स्थित चंदन का पेड़ काटकर ले गए थे। आरोपियों ने और भी स्थानों से चंदन के पेड़ चुराए हैं।

फुटेज के आधार पर पहले पुलिस ने आरोपी गोलू को गिरफ्तार किया। पश्चात उसकी निशानदेही पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात राजवीर के घर छापा मारा। तलाशी में राजवीर के घर से 10 किलो चंदन के टुकडे, 3 कुराड़ और 9 आरी जब्त की। निरीक्षक किशोर पर्वते, सहायक निरीक्षक गणेश पवार, उप-निरीक्षक पी.एम.मोहेकर, बलराम झाड़ोकर आदि ने कार्रवाई की। 
 

Created On :   6 Aug 2021 4:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story