जलगांव के दो शातिर चेन स्नेचर अकोला से गिरफ्तार

Two vicious chain snatchers of Jalgaon arrested from Akola
जलगांव के दो शातिर चेन स्नेचर अकोला से गिरफ्तार
अमरावती जलगांव के दो शातिर चेन स्नेचर अकोला से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। नवाथे चौक स्थित रंगोली होटल के समीप गत कुछ माह पूर्व महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार होने वाले दो चेन स्नेचरों को दबोच लिया है।  राजापेठ पुलिस ने दोनों को अकोला से गिरफ्तार कर अमरावती लाया है। आकाश सूर्यवंशी व दीपक सिरसाट गिरफ्तार आरोपी के नाम बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मई माह में राजापेठ पुलिस थाने के नवाथे, रंगोली पर्ल के समीप एक महिला पैदल घर की ओर जा रही थी। तभी दोपहिया पर सवार दो नकाबपोश लुटेरे पीछे से आए और महिला के गले पर झपट्‌टा मारते हुए डेढ लाख रुपए की 30 ग्राम सोने की चेन चोरी कर वहां से भाग निकले थे। पश्चात महिला ने राजापेठ थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर अरोपियों की जांच शुरू की। लेकिन आरोपी पुलिस को तभी से चकमा दे रहे थे। इस संदर्भ में पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि जलगांव निवासी आरोपी आकाश ज्ञानेश्वर सिरसाट व दीपक रमेश सिरसाट लूटपाट में शामिल हैं। जो फिलहाल अकोला में छिपे बैठे हैं। गुरुवार की देर शाम राजापेठ पुलिस का एक दल तुरंत अकोला रवाना किया  गया। शुक्रवार की सुबह दोनों शातिर लुटरो को गिरफ्तार कर अमरावती लाया गया।  जानकारी के मुताबिक इसके पहले भी कई वारदाताें को अंजाम दे चुके के हैं। जहां पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त डाॅ. आरती सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक मनीष ठाकरे के नेतृत्व में पीएसआई राहुल महाजन, सागर सरदार, छोटेलाल यादव, दिनेश बिसे, निलेश गुल्हाने, श्रीकांत गुडधे, नरेश मोहरील द्वारा की गई है। 
 

Created On :   12 Nov 2022 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story