- Home
- /
- टिप्पर से दुपहिया टकराई 2 की मौत, 1...
टिप्पर से दुपहिया टकराई 2 की मौत, 1 घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हिंगना क्षेत्र के मौजा भांसोली परिसर में गलत ढंग से खड़े किए गए एक टिप्पर से दोपहिया वाहन टकरा गया। दोपहिया वाहन पर सवार दो लोग गंभीर जख्मी हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक जांच के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम उमेश लक्ष्मण खंडाते (31) खापरी नागपुर निवासी है। घायल गंगाधर जगन वडते (42) कान्होलीबारा नागपुर निवासी का उपचार चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गंगाधर वडते ने हिंगना थाने में सड़क दुर्घटना की शिकायत दर्ज कराई है। गंगाधर ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च को वह उमेश लक्ष्मण खंडाते के साथ दोपहिया वाहन एम. एच- 40- ए.जी.- 5273 पर सवार होकर जा रहे थे। वे मौजा भांसोली परिसर से होते हुए गोंडवाना से कान्होली बार रोड पर जा रहे थे। इस दौरान भांसोली परिसर में उनका दोपहिया वहां पर गलत तरीके से पार्क किए गए टिप्पर वाहन एम. एच- 31- सी.डी- 9046 से जाकर टकरा गया। इस हादसे में दोपहिया पर उमेश खंडाते की मौत हो गई। हिंगना थाने के पुलिस उपनिरीक्षक पवार ने टिप्पर चालक के खिलाफ धारा 279,337,304(अ) के तहत मामला दर्ज किया है
वाहन ने ली वृद्ध की जान
लकड़गंज क्षेत्र में जलाराम मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 69 वर्षीय वृद्ध जख्मी हो गए। इस हादसे में उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम अब्दुल हकीम सत्तार शेख सतरंजीपुरा, नागपुर निवासी है। घटना 22 फरवरी को हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सतरंजीपुरा नागपुर निवासी अब्दुल हकीम सत्तार शेख 22 फरवरी को सुबह पक्षियों के पिंजरे बेचने जा रहे थे। इस दौरान लकड़गंज इलाके में जलाराम मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान 24 फरवरी को मौत हो गई। पहले धंतोली पुलिस ने सूचना मिलने पर प्राथमिक स्तर की कार्रवाई पूरी कर उसे लकड़गंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
Created On :   5 March 2021 10:32 AM IST