- Home
- /
- जेसीबी की टक्कर में दोपहिया चालक की...
जेसीबी की टक्कर में दोपहिया चालक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, वरूड़ (अमरावती)। जेसीबी व दोपहिया की टक्कर में जरूड़ निवासी 35 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना जरूड़ मार्ग पर होटल रिमझिम के निकट हुई। इस मामले में वरूड़ पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जरूड़ निवासी 35 वर्षीय सिद्धार्थ भीमराव ब्राम्हणे एमएच-27 एडी-3892 क्रमांक की दोपहिया पर समीपस्थ मोरचूंद गांव में पत्नी को अपने घर ले जाने जा रहा था। जरूड़ रास्ते पर होटल रिमझिम के निकट पुलिया के पास अज्ञात जेसीबी चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए दोपहिया को टक्कर मार दी। सिद्धार्थ गंभीर रूप से जख्मी हो जाने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वहां उपस्थित कुछ लोगों का कहना है कि जेसीबी को नंबर नहीं था। सिद्धार्थ के पिता भीमराव ब्राम्हणे (37, जरूड़) की शिकायत पर वरूड़ पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ धारा 279, 304 (अ) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानेदार प्रदीप चौगांवकर कर रहे हैं।
Created On :   13 Jun 2022 2:10 PM IST