चंद घंटे के भीतर पकड़ा गया दोपहिया चोर

Two wheeler thief caught within a few hours
चंद घंटे के भीतर पकड़ा गया दोपहिया चोर
अमरावती चंद घंटे के भीतर पकड़ा गया दोपहिया चोर

 डिजिटल डेस्क, अमरावती।  दोपहिया चोरी की घटनाएं दिनोंदिन तेजी से बढ़ती जा रही हैं।  कैलास नगर से दोपहिया चोरी कर आरोपी भागने की फिराक में था। परंतु चंद घंटों में ही पुलिस ने आरोपी को प्रशांत नगर से गिरफ्तार कर चोरी की गाड़ी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के कैलास नगर निवासी प्रज्वल कडू के घर के सामने से रविवार की रात 10 बजे के दौरान अज्ञात आरोपी ने गाड़ी चोरी कर फरार हुआ था। इसकी शिकायत फ्रेजरपुरा थाने में दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। देर रात पेट्रोलिंग के दौरान डीबी के दल को प्रशंात नगर परिसर में रात 3 बजे एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। पुलिस ने रोकते हुए गाड़ी के बारे में जब पूछताछ की तो वह गाड़ी कैलास नगर से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी मुकेश उर्फ सोनू भगत को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गाड़ी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक नितीन मगर, गजानन डाजमुले आदि ने की है।

Created On :   30 Aug 2022 12:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story