- Home
- /
- सिपाही की पत्नी सहित दो महिलाओं...
सिपाही की पत्नी सहित दो महिलाओं ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक सिपाही की पत्नी सहित दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। महिलाओं के नाम सुलभा नंदकिशोर देशमुख (45) और रेखा किशोर नायक (48) है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना हुड़केश्वर और यशोधरा नगर क्षेत्र में हुई।
सुबह केरोसिन उड़ेलकर लगाई आग
पुलिस के अनुसार रघुजी नगर, पुलिस क्वाॅर्टर निवासी सिपाही नंदकिशोर देशमुख की पत्नी सुलभा ने 31 मई को सुबह करीब 6 बजे घर में खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शाम करीब 4.30 बजे उसकी मौत हाे गई।
पति ड्यूटी पर था
सूचना मिलने पर हुड़केश्वर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। घटना समय नंदकिशोर ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहर पीने के बाद अस्पताल में दम तोड़ा
दूसरी घटना यशोधरा क्षेत्र के पवन नगर में हुई। बंडू गायकवाड़ के घर के पास रहने वाली रेखा नायक गत 30 मई को अज्ञात कारण के चलते जहरीली दवा खा ली। तबीयत खराब होने पर उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 31 मई को रेखा ने दम तोड़ दिया। यशोधरा नगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।
चक्कर आने से गिरे वृद्ध की मौत
भोजन करने के बाद घर के बाहर कुछ दूरी पर बैठे एक 78 वर्षीय वृद्ध को अचानक चक्कर आने के बाद सिर में चोट लगी। एक मानेवाड़ा रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम लवकुश नगर निवासी अण्णाजी गणपत पुरी (78) है। गत 30 मई को अण्णाजी भोजन करने के बाद घर से कुछ दूर पर बैठे थे। इस दौरान अचानक चक्कर आने से वह नीचे गिर पड़े थे। हुड़केश्वर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
Created On :   2 Jun 2021 1:24 PM IST