- Home
- /
- नागपुर में सीए के बेटे सहित दो...
नागपुर में सीए के बेटे सहित दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के एक सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के बेटे सहित दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों के नाम आदित्य रविकुमार वरदराजन (24) और विलास खरे (29) है। पता चला है कि आदित्य वरदराजन सीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता रविकुमार भी सीए हैं। दोनों युवकों द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण पुलिस पता लगा रही है। घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार फ्लैट नं. 302, श्री अपार्टमेंट, खरे टाउन, धरमपेठ नागपुर निवासी आदित्य वरदराजन ने गत 7 दिसंबर को 10.30 से 3.30 बजे के दरमियान बेडरूम में सीलिंग पंखे को दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर सीताबर्डी थाने के उपनिरीक्षक सुरकर सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। दूसरी घटना तहसील क्षेत्र में हुई। टिमकी मटन मार्केट के पास रहने वाले विलास प्रभाकर खरे ने निर्माणाधीन कार्यस्थल पर लोहे की सलाख में चादर बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर तहसील थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ताराचंद सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल में भेज दिया।
Created On :   9 Dec 2020 12:45 PM IST