उदय प्रताप सिंह मुंबई भाजपा के प्रवक्ता बने

Uday Pratap Singh becomes spokesperson of Mumbai BJP
उदय प्रताप सिंह मुंबई भाजपा के प्रवक्ता बने
उदय प्रताप सिंह मुंबई भाजपा के प्रवक्ता बने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिद्धिविनायक मंदिर के पूर्व ट्रस्टी उदयप्रताप सिंह को मुंबई भाजपा का प्रवक्ता व मीडिया सहप्रमुख नियुक्त किया गया है। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढा ने श्री सिंह को नियुक्ति पत्र सौपा। सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि सामाजिक कार्यों से जुड़ी है। उदयप्रताप पहले ऐसे उत्तर भारतीय हैं जिन्हें वर्ष 2004 में सिद्धिविनायक मंदिर का ट्रस्टी नियुक्त किया गया था। छात्र जीवन से ही सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे सिंह को 2022 के बीएमसी के चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन में स्थान दिया गया है। 

Created On :   2 Jan 2021 7:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story