लॉकडाउन के खिलाफ सड़क पर बैठे उदयनराजे

Udayanraje sitting on the road against lockdown
लॉकडाउन के खिलाफ सड़क पर बैठे उदयनराजे
लॉकडाउन के खिलाफ सड़क पर बैठे उदयनराजे

डिजिटल डेस्क,मुंबई।   भाजपा सांसद उदयनराजे ने शनिवार को सतारा में लॉकडाउन लगाने के खिलाफ आंदोलन किया। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे लॉकडाउन का विरोध करने के लिए कटोरा लेकर सड़क के किनारे बैठ गए। उन्होंने कहा कि कटोरा लेकर बैठा हूं और देखता हूं कि कितना मिलता है। भाजपा सांसद ने कहा कि जब मेरे जैसे आदमी की यह हालत हो रही है तो समझा जा सकता है कि लॉकडाउन से आम आदमी कि क्या हालत होगी। उदयनराजे ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए लॉकडाउन का सहारा ले रही है। पुलिसकर्मि लोगों को परेशान कर रहे हैं पर वे भूल रहे है कि वे जनता की सेवा के लिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी के बाप का राज्य है जो लॉकडाउन लगा रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि करोड़ लोगों में कुछ लोगों की मौत हो रही है, इनमें बीमार व बुजुर्ग शामिल हैं।

Created On :   10 April 2021 7:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story