शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी की मिट्टी लेकर अयोध्या जाएंगे उद्धव

Uddhav will take soil from Shivneri, birthplace of Shivaji Maharaj
शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी की मिट्टी लेकर अयोध्या जाएंगे उद्धव
शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी की मिट्टी लेकर अयोध्या जाएंगे उद्धव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी किले की मिट्टी लेकर अयोध्या जाएंगे। इसके लिए उद्धव गुरुवार को पुणे के जुन्नर स्थित शिवनेरी किले पर मिट्टी लेने जाएंगे। वे सुबह 9 बजे पुणे के लिए रवाना होंगे। उद्धव शिवाजी महाराज के आशीर्वाद के रूप में वहां कि मिट्टी एक कलश में लेकर अयोध्या जाएंगे। उद्धव 24 नवंबर को अयोध्या में जा रहे हैं। 

शिवसेना के एक नेता ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श हैं। शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहब ठाकरे ने हमेशा उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास किया था। अब उद्धव ने इसको जारी रखा है। इससे पहले उद्धव ने पार्टी की तरफ से आयोजित दशहरा रैली में अयोध्या जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि मैं अयोध्या जाकर प्रधानमंत्री से सवाल करूंगा कि अब तक राम मंदिर क्यों नहीं बना।
 

Created On :   21 Nov 2018 8:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story