उज्ज्वल गौरक्षण ट्रस्ट वसुबारस व महादीपोत्सव 2 को

Ujjwal Gaurakshan Trust on Vasubaras and Mahadeepotsav 2
उज्ज्वल गौरक्षण ट्रस्ट वसुबारस व महादीपोत्सव 2 को
पर्व उज्ज्वल गौरक्षण ट्रस्ट वसुबारस व महादीपोत्सव 2 को

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उज्ज्वल गौरक्षण ट्रस्ट की ओर से बहादुरा ग्राम में वसुबारस व महादीपोत्सव का आयोजन 2 नवंबर को सुबह से शाम तक किया गया है। पीपल के पेड़ के नीचे गाय-बछड़े का पूजन कर फेरी करने की व्यवस्था की गई है। उज्ज्वल गौरक्षण में पहली बार शाम 5.30 बजे सैकड़ों दीयों से 551 गौमाता की आरती की जाएगी। महादीपोत्सव मनाया जाएगा। आरती थाली और दीये साथ में लाने की अपील महेंद्र कटारिया, भारत भूषण मदान, कैलाश जोगानी, जे पी शर्मा, प्रबंधक डेकाटे ने की है।

दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन

अलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन इस्टर्न महाराष्ट्र द्वारा मोर हिंदी भवन में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के महासचिव श्यामसुंदर बुटोलिया ने संगठन कार्य की विस्तृत जानकारी दी। सभा को अध्यक्ष सी.एच. शर्मा, महासचिव राम नारायण गुप्ता, उपमहाप्रबंधक विलास थोड़गे, महिला प्रतिनिधि दीपाली दोडके ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   1 Nov 2021 11:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story