- Home
- /
- भांजी से छेड़छाड़ करने वाला मामा...
भांजी से छेड़छाड़ करने वाला मामा गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कलमना क्षेत्र में घर में भांजी को अकेली पाकर मामा ने छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने मामा के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि, पीड़ित बालिका की दादी के कारण बड़ी अनहोनी टल गई।
बालिका की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची दादी
पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय बालिका से उसके मामा ने 8 नवंबर को शाम करीब 5.30 बजे छेड़छाड़ की। दरअसल, सोमवार को बालिका की मां काम पर गई थी। इस दौरान बालिका का मामा घर लौटा। उस समय बालिका मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरे में पढ़ाई कर रही थी। उसकी दादी आंगन में झाडू लगा रही थी। इस दौरान मामा ने आवाज देने पर भांजी ने दरवाजा खोलते ही वह कमरे में घुस गया और भांजी से छेड़छाड़ करने लगा तथा शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। बालिका की आवाज सुनकर दादी कमरे में पहुंची और मामा को अर्धनग्न अवस्था में देखकर उसे जमकर फटकार लगाई। शाम को बालिका की मां को मामा की करतूत के बारे में पता चलने पर उसने कलमना थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
Created On :   10 Nov 2021 7:48 PM IST