- Home
- /
- बेकाबू कार पुल से टकरायी युवती की...
बेकाबू कार पुल से टकरायी युवती की मृत्यु, चार घायल

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली । गड़चिरोली-पोटेगांव मार्ग पर स्थित गुरवला के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। कार की गति काफी तेज होने से कार पलट गयी। इस भीषण हादसे में कार में सवार एक युवती की मृत्यु हो गयी। वहीं चालक समेत 3 महिलाएं घायल होने के कारण उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। मृत युवती का नाम गड़चिरोली निवासी पल्लवी करंगामी (23) बताया गया है। वहीं घायलों में वाहन चालक गड़चिरोली लंकेश श्यामराव नरोटे (25), सुनीता बोगा, सुषमा नरोटे और अन्य एक महिला शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात लंकेश अपनी कार क्रमांक एम. एच. 33 ए. सी. 0963 से ग्राम मुरखला से गड़चिरोली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गुरवला गांव के एक नाले के पुल पर पर पहुंचते ही कार बेकाबू हो गयी और सीधे पुल से टकराकर पलट गयी। इस भीषण हादसे में पल्लवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अन्य चार घायल हो गये। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। थानेदार अरविंदकुमार कतलाम के मार्गदर्शन में अधिक जांच शुरू है। शुक्रवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त कार को गड़चिरोली लाया गया।
Created On :   30 April 2022 5:33 PM IST












