यूनियन बैंक घोटाला : दो सर्राफा व्यापारी गिरफ्त में

Union Bank scam: Two bullion traders arrested
यूनियन बैंक घोटाला : दो सर्राफा व्यापारी गिरफ्त में
कार्रवाई यूनियन बैंक घोटाला : दो सर्राफा व्यापारी गिरफ्त में

डिजिटल डेस्क, अमरावती। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की राजापेठ शाखा में सोने के गहने गिरवी रखकर कर्ज निकालने के मामले में हुई धोखाधड़ी में आर्थिक अपराध शाखा ने  स्थानीय सर्राफा व्यापारी शेखर वर्मा और ओमप्रकाश सोनी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को इन दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत सुनाई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक तत्कालीन बैंक प्रबंधक जतीन प्रेमचंद कुंद्रा, सहायक प्रबंधक गौरव पुरुषोत्तम शिंदे, सिपाही पवन अरुण पारेकर और दलाल सतीश भोनवे को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन चारों के पीसीआर की अवधि खत्म होने से पुलिस ने मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया। तब न्यायालय ने कुंद्रा और शिंदे को न्यायिक हिरासत के तहत जेल रवाना किया है। जबकि पारेकर व भाेनवे की कस्टडी भी गुरुवार 29 सितंबर तक बढाई गई है।

 उल्लेखनीय है कि, बैंक द्वारा आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में 2.74 करोड़ रुपए का गबन होने का खुलासा किया है। इसमें 84 लाख रुपए को 10 खातेधारकों के खाते में जमा करना था, लेकिन उनकाे जमा नहीं किया गया। वहीं 1.92 करोड़ रुपए का गबन गिरवी रखे गए सोने को बदलकर नकली रखना और फर्जी दस्तावेजों और नकली सोने के आधार पर बैंक के कर्मचारी-अधिकारियों की मिलीभगत से यह किया गया। इसमें 37 खातेदारों का असली सोना बदलकर नकली सोना रख दिया गया था तथा 22 खातेदारों के फर्जी दस्तावेज लगाकर उनके नाम पर नकली सोना गिरवी रखकर 70 लाख रुपए निकाल लिए थे। असली सोना बदलकर नकली सोना रखने के कारनामे में बैंक अधिकारी-कर्मचारियों को मदद करने वाले स्थानीय सर्राफा व्यापारी शेखर वर्मा और ओमप्रकाश सोनी को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। इन दोनों की गिरफ्तारी से यूनियन बैंक घोटाले में और कई सनसनीखेज तथ्य उजागर होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। 
 

Created On :   28 Sept 2022 1:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story