केंद्रीय मंत्री दानवे ने राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Union Minister Danve made objectionable remarks on Rahul Gandhi
केंद्रीय मंत्री दानवे ने राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
विवाद केंद्रीय मंत्री दानवे ने राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा नेता व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राव साहेब दानवे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने नाराजगी जताते हुए दानवे से को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।   जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दानवे ने जालाना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह किसी काम के नहीं हैं। दानवे यहीं नहीं रुके बल्कि राहुल गांधी की तुलना छुट्टा सांड से की।

नवनियुक्त वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड द्वारा निकाली गई ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत जालना मे एक जनसभा का आयोजन किया गया। यहां दानवे ने कहा कि राहुल गांधी किसी काम के नहीं हैं। वह भगवान को समर्पित "सांड" की तरह हैं। वह हर जगह घूमते हैं, लेकिन किसी के काम नहीं आते हैं। मैं 20 साल लोकसभा में रहा हूं और उनका काम देखा है।केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने आगे कहा कि ‘ऐसा सांड भले ही किसी खेत में घुसकर फसल को खा जाए, लेकिन किसान यह कहकर जानवर को माफ कर देता है कि उसे भोजन की जरूरत है।दानवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे महान कार्यों को देखना चाहिए। सरकार अपने खजाने से पैसा खर्च कर रही है क्योंकि रेलवे टिकटों की बिक्री समेत विभिन्न स्रोतों से पर्याप्त राजस्व नहीं जुटा पाता है।

रेल राज्य मंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दानवे का इस्तीफा मांगा। पटोले ने कहा कि दानवे ने सारी हदें पार कर दी है। उनकी टिप्पणी अशोभनीय और चौंकाने वाली है। हम राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा-मुझे आश्चर्य होता है कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के उनके ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ के बावजूद उन्हें मंत्रिपरिषद में इतना महत्वपूर्ण पद कैसे दिया जा सकता है।’’
         

Created On :   21 Aug 2021 7:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story