मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आज केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार करेंगे ध्वजारोहण!

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आज केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार करेंगे ध्वजारोहण!
ध्वजारोहण मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आज केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार करेंगे ध्वजारोहण!

डिजिटल डेस्क | छतरपुर केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, भारत सरकार एवं सांसद टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र के मुख्य आतिथ्य में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान के लोकव्यापीकरण के रूप में छतरपुर जिले में 1 नवम्बर सोमवार को 66वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। जिला मुख्यालय के पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में प्रातः 9 बजे कार्यक्रम समारोहपूर्वक शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि द्वारा ध्वजारोेहण किया जाएगा, तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं म.प्र. गान होगा।

इस अवसर पर प्रभातफेरी, मैराथन दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस दिन जिला मुख्यालय पर स्थित प्रमुख शासकीय भवन एवं ऐतिहासिक स्मारक रात्रि में प्रकाश से जगमगाएंगे। कार्यक्रम में सांसद एवं विधायक गण, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों, समाजसेवियों, धर्मगुरूओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जायेगा तथा अधिकारी कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गो की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

Created On :   1 Nov 2021 11:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story