केंद्रीय खेल मंत्रालय ने अटकायी निधि आर्चरी रेंज का निर्माण कार्य अधर में

Union Sports Ministry stalled the construction work of Archery Range in balance
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने अटकायी निधि आर्चरी रेंज का निर्माण कार्य अधर में
अमरावती केंद्रीय खेल मंत्रालय ने अटकायी निधि आर्चरी रेंज का निर्माण कार्य अधर में

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती जिले में विदर्भ का सबसे बड़ा आर्चरी रेंज बनाने का प्रस्ताव वर्ष 2020 में मंजूर किया गया था। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 3 करोड़ रुपए की निधि भी भेजी गई थी। यह आर्चरी रेंज कुल 23 एकड़ की जगह में बनकर तैयार होना था। इसके लिए 53 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे लेकिन केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा अचानक निधि का आवंटन रोकने से अमरावती जिले में विश्वस्तरीय आर्चरी रेंज का कार्य भी रुक गया है।  विद्यापीठ के समीप राष्ट्रीय राज्यमार्ग के पास आर्चरी रेंज का निर्माणकार्य शुरू हुआ था जो पिछले 6 महीने से रुका हुआ है। इस नए स्पोर्टस अरेना में 10 मीटर, 25 मीटर, 50 मीटर की आर्चरी रेंज बनाई जानी थी। इसके साथ ही विश्वस्तरीय जलतरण तालाब का भी निर्माण होना था। लेकिन अमरावती के प्रति केंद्र सरकार द्वारा अचानक दिखाई गई बेरूखी की वजह से अब यह निर्माणकार्य सपना बनता दिखाई दे रहा है।

अमरावती जिले के साथ ही संपूर्ण विदर्भ के खिलाड़ियों के लिए यह हब तैयार किया जा रहा था।   यहां विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति की जानी थी। इस आर्चरी हब को वर्ष 2023 की शुरुआत में बनकर तैयार होना था। लेकिन इसका निर्माण कार्य अपने निर्धारित समय से डेढ़ वर्ष की देरी से चल रहा है। केंद्र द्वारा वर्ष 2021 के जुलाई महीने में 25 करोड़ की निधि भेजने को लेकर जिला प्रशासन को सूचना दी गई थी लेकिन इसके बाद अचानक ही निधि आवंटन रोक दिया गया। इसके बाद जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से तीन बार निधि की मांग की गई लेकिन कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।  

सिथेंटिक ट्रैक का काम भी थमा
आर्चरी रंेज के साथ ही जिला क्रीड़ा संकुल में 2 करोड़ की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाना था। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से निधि दी जानी थी लेकिन राज्य सरकार भी अमरावती के खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में असंवेदनशील दिखाई दे रही है। जबकि अमरावती जिले से आर्चरी तथा दौड़ प्रतिस्पर्धा के कई राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी तैयार हुए है। 

राज्य स्तर पर करवाया जाएगा काम
अगर केंद्र सरकार अमरावती के खेल कार्यों के लिए निधि उपलब्ध नहीं कराती है तो मैं अपनी तरफ से प्रयास करुंगी कि राज्य सरकार इस कार्य को पूरा किया जाए। अमरावती के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।  यशोमति ठाकुर, पालकमंत्री

खेल मंत्री से करेंगे  बात
अमरावती में बन रहे आर्चरी रेंज को पर्याप्त निधि उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री के साथ चर्चा जल्द से जल्द निधि के आवंटन की मांग की जाएगी। केंद्र सरकार विदर्भ के प्रति संवेदनशील है। जल्द ही इस मामले में सकारात्मक प्रगति दिखाई देगी।  नवनीत राणा, सांसद
 

Created On :   8 Feb 2022 1:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story