मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों को अनोखी सजा ,सड़क पर करवाया योग

Unique punishment to people who went on morning walk, got yoga done on the road
 मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों को अनोखी सजा ,सड़क पर करवाया योग
 मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों को अनोखी सजा ,सड़क पर करवाया योग

डिजिटल डेस्क, पुणे  ।  कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार हर तरह से एहतियात बरत रही है ।पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। संचार बंदी तथा जमावबंदी के आदेशों को ताक पर रख मॉर्निंग वॉक पर गए हुए करीबन 54 लोगों को पुणे पुलिस ने गुरूवार को अनोखी सजा दी। सभी से सड़क पर योगा और सूर्यनमस्कार करवाए गए। शहर में दिन भर इसी की चर्चा चल रही थी। उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। सरकार, प्रशासन, पुलिस ने लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा है। इसके बावजूद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। इसलिए कई बार पुलिस को डंडे भी उठाने पड़ रहे है।

 सुबह तो पुणे मंे लोगों ने हद कर दी। हड़पसर, बिबवेवाड़ी परिसरों में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 54 लोग मॉर्निग वॉक के लिए घर से निकल पड़े। पुलिस ने सभी को पकड़कर उन पर मामले दर्ज किए। उसके बाद उन्हें सड़क पर खड़ा कर उनसे योगा और सूर्यनमस्कार करवाए। उनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। वहीं स्वारगेट परिसर में मॉर्निंग वॉक के लिए गए कुछ लोगों को पुलिस ने एक घंटे तक बिठाकर रखा। उसके बाद सभी को समझाकर छोड़ दिया गया। बिना वजह घूम रहे, बिना मास्क लगाकर सड़क पर उतरे, गाड़ियां लेकर निकले लोगों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

 

Created On :   16 April 2020 8:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story