यूनिवर्सिटी : जरूरी वस्तुओं की खरीदी के लिए केंद्रीय पद्धति अपनाने की तैयारी

University: Preparation to adopt central method for purchasing essential commodities
यूनिवर्सिटी : जरूरी वस्तुओं की खरीदी के लिए केंद्रीय पद्धति अपनाने की तैयारी
यूनिवर्सिटी : जरूरी वस्तुओं की खरीदी के लिए केंद्रीय पद्धति अपनाने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने अपने विविध पीजी विभागों में जरूरी वस्तुओं की खरीदी के लिए केंद्रीय पद्धति अपनाने का फैसला किया है। अब तक विभाग प्रमुखों को एक सीमा तक अपने यहां लगने वाली वस्तुओं की खरीदी करने की छूट दी जाती थी, लेकिन अब से उन्हें यूनिवर्सिटी प्रशासन पर आश्रित रहना होगा। यूनिवर्सिटी कुलगुरु डॉ. सुभाष चौधरी के अनुसार अब विभागों को अपनी साल भर की जरूरत की वस्तुओं पर विवि प्रशासन को प्रस्ताव भेजना होगा। जिसके बाद टेंडर जारी करके  केंद्रीय पद्धति से वस्तुओं की खरीददारी की जाएगी। लेकिन अब तक विभागों को एक बार में निधि देने का तरीका बदला जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि नागपुर यूनिवर्सिटी में 40 से अधिक पीजी विभाग है। यहां विविध कार्यक्रमों और कार्यों के लिए सामग्री खरीदने की जरूरत होती है। इसके अलावा टेबल, कुर्सी, फर्नीचर, क्लास रूम में जरूरी वस्तुएं इन सब की खरीदी के लिए विभागों को साल भर की निधि दी जाती है,  जिसमें साल भर का खर्च चलाना होता है। इस खरीददारी व संबंधित बिलों की सारी जिम्मेदारी विभाग प्रमुखों पर होती है। लेकिन अब यूनिवर्सिटी प्रशासन इस तरीके को बदलने जा रहा है।
  

Created On :   18 Feb 2021 4:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story