- Home
- /
- यूनिवर्सिटी : घोषणा के दो माह बाद...
यूनिवर्सिटी : घोषणा के दो माह बाद भी पदभर्ती का इंतजार

डिजिटल डेस्क, नागपुर । राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय सहित प्रदेश भर के शिक्षा संस्थानों में पदभर्ती अभी भी सपना ही बनी है। 5 अप्रैल के अपने नागपुर दौरे में उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने पदभर्ती की घोषणा की थी। सामंत ने दावा किया कि, आर्थिक अड़चन के चलते 4 मई को जारी जीआर के कारण पदभर्ती रुकी हुई है। सरकार इस जीआर को वापस लेने जा रही है। जिसके 15 दिन के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि सरकार ने 2500 शिक्षक पद, 269 प्राचार्य व 49 संवैधानिक पदों पर नियुक्ति करने का फैसला लिया है। लेकिन तब से अब तक राज्य सरकार ने पदभर्ती को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। उल्लेखनीय है कि बीते अनेक वर्षों से शिक्षा संस्थानों में पदभर्ती न होने के कारण बड़ी संख्या में पद रिक्त है। सीएचबी और कांट्रैक्ट शिक्षकों के सहारे कॉलेजों में पढ़ाई कराई जा रही है। बता दें कि बीते कुछ वर्षों में अनेक बार पदभर्ती प्रक्रिया की घोषणा हुई। लेकिन इसे अमल में नहीं लाया जा सका। जानकारी के अनुसार प्रदेश भर के कॉलजों में शिक्षकों के करीब 10 हजार पद रिक्त हैं। वर्ष 2019 में शिक्षक पदभर्ती पर सरकार का फैसला हुआ था। इस दिशा में अध्यादेश भी जारी किया गया था, लेकिन इस पर कभी अमल नहीं हुआ।
Created On :   31 March 2021 3:38 PM IST