2 अगस्त से शुरू होगा यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक सत्र

Universitys academic session will start from August 2
2 अगस्त से शुरू होगा यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक सत्र
2 अगस्त से शुरू होगा यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक सत्र

डिजिटल डेस्क, नागपुर । राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने अपना शैक्षणिक सत्र 2021-22 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 2 अगस्त 2021 से शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। 2 अगस्त को प्रथम सत्र अंडरग्रेजुएशन का प्रथम सत्र शुरू होगा, जो 30 नवंबर तक चलेगा। अंडरग्रेजुएशन का दूसरा सत्र 10 जनवरी 2022 से 7 मई 2022 तक चलेगा।  इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों का प्रथम सत्र 30 अगस्त से 24 दिसंबर तक चलेगा। दूसरा सत्र 10 जनवरी 2022 से 7 मई 2022 तक चलेगा। शीतकालीन परीक्षा नवंबर 2021 में शुरू होगी। ग्रीष्मकालीन परीक्षा अप्रैल 2022 में शुरू होगी।

प्रवेश प्रक्रिया की ऐसी तैयारी  
इसी कैलेंडर में विवि ने प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी है। विवि के अनुसार, यूजी और पीजी प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया की अलग से घोषणा की जाएगी। इसके अलावा सभी सत्रों में 20 सितंबर 2021 तक और कुलगुरु की विशेष अनुमति से 20 अक्टूबर तक प्रवेश दिए जा सकेंगे।
 

Created On :   28 Jun 2021 9:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story