- Home
- /
- बेमौसम बारिश ने फिर बढ़ाई परेशानी
बेमौसम बारिश ने फिर बढ़ाई परेशानी

By - Bhaskar Hindi |15 Jan 2022 12:46 PM IST
नुकसान बेमौसम बारिश ने फिर बढ़ाई परेशानी
डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती शहर सहित जिले के कुछ तहसीलों में मकर संक्रांति के दिन जोरदार बारिश होने से फिर वातावरण में बदल गया है। बारिश के कारण ठंड बढ़ने से जनजीवन ठप दिखाई दिया। बारिश के बाद पूरा दिन संपूर्ण जिले में बदरीला मौसम दिखाई दिया। पिछले सप्ताह में जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में शुक्रवार को फिर से अमरावती शहर सहित जिले के वरुड़, मोर्शी, चांदुर बाजार, अंजनगांव सुर्जी, नांदगांव खंडेश्वर, भातकुली तहसील में सुबह के समय जोरदार बारिश हुई। इस बारिश के कारण तहसीलों का जनजीवन ठप हो गया। ठिठुरन बढने से मार्गो पर यातायात भी मकर संक्रांति के अवसर पर कम दिखाई दिया। इस बारिश के कारण किसान काफी चिंतित हो गए है।
Created On :   15 Jan 2022 6:16 PM IST
Next Story