किसानों को समृद्ध बनाएगी जागरूकता, तकनीक और उपलब्धता : योगी

UP CM yogi adityanath on farmers development and technology
किसानों को समृद्ध बनाएगी जागरूकता, तकनीक और उपलब्धता : योगी
किसानों को समृद्ध बनाएगी जागरूकता, तकनीक और उपलब्धता : योगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदर्भ का किसान तत्कालीन सरकार की उदासीनता के कारण आत्महत्या करता रहा है। हम चिंतित थे कि किसानों की सर्वाधिक आत्महत्या विदर्भ में हो रही हैं। उस समय भाजपा की सरकार नहीं थी। बावजूद इसके बिना सरकारी सहायता के नितिन गडकरी किसानों के लिए एग्रोविजन लेकर आए। आज इस एग्रोविजन का 10वां एडिशन शुरू हो रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देश को जो विजन दिया है, वहीं भारत का विजन है। यह देश के किसानों का विजन बनना चाहिए। थोड़ी से जागरुकता, तकनीक का जोड़ और उन्हें खाद-बीज की उपलब्धता किसानों को समृद्ध बना सकती है। महाराष्ट्र ने इस दिशा में बहुत अच्छे काम किए है।

शुक्रवार को रेशमबाग मैदान पर कृषि एग्रोविजन प्रदर्शन का उद्घाटन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हुआ। इस अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन, केंद्रीय गृहराज्यमंत्री हंसराज अहीर, बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार, राज्य के कृषि मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील, ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, सांसद कृपाल तुमाने, डॉ. विकास महात्मे, महापौर नंदा जिचकार, जिप अध्यक्ष निशा सावरकर उपस्थित थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की शख्सियत के विविध पैलू है। उनकी सड़कों पर भी नजर है, नदियों पर भी। इसके बावजूद किसानों के लिए समय निकालते है। 4.5 साल में राजमार्गों पर जितना परिवर्तन हुआ है, वह अकल्पनीय है। उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश में किए गए कामों का लेखा जोखा भी पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत को समृद्ध बनाना है तो अन्न दाता को समृद्ध बनाना होगा।

 

Created On :   23 Nov 2018 10:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story