दहेज के लोभियों को दुल्हन ने ऐसे सिखाया सबक, सभी रह गए दंग

दहेज के लोभियों को दुल्हन ने ऐसे सिखाया सबक, सभी रह गए दंग


डिजिटल डेस्क,उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद। दहेज की मांग करने वाले दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को सबक सिखा कर दुल्हन ने एक नई मिसाल पेश की है। दरअसल जयमाला के दौरान शराब के नशे में धुत्त दूल्हे गौतम ने दहेज में 5 लाख रुपए की मांग रख डाली। जिसके बाद दुल्हन सरिता ने गौतम से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। ये मामला यूपी के मुरादाबाद के मूंढा पांडेय इलाके के गांव ईलर रसूलपुर का है। सरिता ने दहेज लोभी दूल्हे को सबक सिखाने के लिए उसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

 


 

ये है पूरा मामला  

मूंढापाडे के ईलर रसूलपुर गांव के रहने वाले रतन शर्मा ने अपनी बेटी की शादी ठाकुरद्वारा के रहने वाले गौतम से तय की थी। 19 अप्रैल को मंगनी पर गौतम को बुलेट, चेन, अंगूठी और नकदी समेत पांच लाख का सामान दिया। शनिवार को निर्धारित समय पर बारात आई और शादी की रस्में होने लगीं। लेकिन इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त दूल्हे गौतम ने दहेज में 5 लाख रुपए की मांग रख डाली। जिसके बाद दुल्हन सरिता ने बेहद साहसिक फैसला लिया और दहेज लोभी दूल्हे गौतम के साथ शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले ने शादी में आए लोगों को हैरान कर दिया। दुल्हन का रुख देखकर वहां मौजूद लोगों का हौसला बढ़ गया और दूल्हे के परिजनों को घेर लिया गया।

 

Image result for मुरादाबाद: दूल्हे ने शराब पीकर मांगा दहेज,

 

दोबारा माँगा दहेज 

शनिवार को निर्धारित समय पर बारात आई। बैंड बाजे के साथ नाचते और खुशियां मनाते बाराती राम रतन के दरवाजे पहुंचे। बारात गेट पर पहुंचने के बाद मेहमान खाने पर चले गए। दूसरी और जयमाला की रस्म शुरू हो गई। गौतम जयमाल के लिए मंच पर पहुंच गए। जयमाला डलने से पहले ही गौतम के पिता अशोक दुल्हन के पिता राम रतन के पास पहुंचे और पांच लाख की नकदी की मांग की। कुछ ही देर में पांच लाख दहेज मांगने का मामला सार्वजनिक हो गया। राम रतन बेटी की खुशियों की खातिर अशोक से अनुरोध करते रहे। पिता को गिड़गिड़ाते देख सरिता रह नहीं पाई। बल्कि उसने दहेजलोभी दुल्हे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया।


पंचायत में सुलझा मामला

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों के लोगों ने पंचायत कर मामले को निपटाने का प्रयास किया, लेकिन निर्णय ले चुकी सरिता ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। शराब पीकर बाराती हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Created On :   1 May 2018 1:33 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story