मनमानी : शुरू नहीं हुई उड़द मूंग की खरीदी, भटक रहे किसान

urad and moong daal purchased not be started in chhatarpur mp
मनमानी : शुरू नहीं हुई उड़द मूंग की खरीदी, भटक रहे किसान
मनमानी : शुरू नहीं हुई उड़द मूंग की खरीदी, भटक रहे किसान

डिजिटल डेस्क, लवकुशनगर। पठा चितहरी केन्द्र पर उड़द मूंग की खरीदी प्रारंभ न किए जाने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बताया गया है कि किसानों को खरीब की फसलों का सही दाम दिलाने के लिए शासन ने लाखों रुपए खर्च कर खरीदी केन्द्र बनाये हैं इनमें से कुछ खरीदी केन्द्रों ने समर्थन मूल्य में खरीदी भी शुरू कर दी। लवकुशनगर में कुल चार खरीदी केन्द्र बनाये गए जिनमें एक खरीदी केंद्र पठा चितहरी भी शामिल है खरीदी शुरू हुए 22 दिन गुजर गए लेकिन अभी तक इस केन्द्र पर एक भी किसान की फसल को नहीं खरीदा गया।

किसान गांवों से अपनी फसलों को लेकर आते और शाम तक इंतजार करने के बाद वापिस ले जाते है शेष तीन खरीदी केन्द्रों पर खरीदी शुरू है। मिली जानकारी के अनुसार खरीब फसलो में खरीदी के लिए शामिल उड़द मूंगफली मूंग और रामतिल शामिल है। खरीदी केन्द्रों में सबसे अधिक उड़द आ रहा है, जिसका समर्थन मूल्य बाजार से करीब 2 हजार अधिक है। शेष फसलों का समर्थन मूल्य बाजार भाव से मिलता जुलता या फिर कम है कृषकों ने बताया कि तिलहन का समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्रों में 6200 रुपए है, जबकि वर्तमान में तिलहन बाजार में थोक में 13 हजार रुपए प्रति कुंटल बिक रही है।ऐसी स्थिति में किसान घाटे में बेचने खरीदी केन्द्रों पर क्यों जाएगा।

लवकुशनगर में रगौली सिजई मुड़ेरी और पठा चितहरी को केंद्र बनाया गया है   रगौली में करीब 425 किसानों का पंजीयन किया गया है जिसमे करीब साढ़े तीन सौ कुंटल उडद की खरीदी की जा चुकी है। वहीं सिजई में एक सौ पैंसठ कुंटल मुड़ेरी तीन सौ कुंटल उडद की खरीदी की जा चुकी है। जबकि पठा चितहरी में सबसे अधिक 824 किसानों की पंजीयन हुए है और इसी समिति में सर्वाधिक किसान अपनी फसलो को बेचने परेशान है। समिति प्रबंधक की मनमानी के चलते किसान अपनी फसलों को नही बेच पा  रहे है।

मौका पंचनामा तैयार कर भेजी दी रिपोर्ट
किसानों की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने मौका मुआयना कर पंचनामा तैयार किया। साथ ही संबंधित समिति के किसानो के कथन लेकर अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी है।

Created On :   12 Nov 2018 4:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story