यूपी : लखनऊ में किराए से रहने वाली युवती से गैंगेरप, एक गिरफ्तार

यूपी : लखनऊ में किराए से रहने वाली युवती से गैंगेरप, एक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह घटना मड़ियांव की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र 15 साल है। उसी के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसका रेप किया है। इन आरोपियों ने उसे मारने की कोशिश भी की। एक आरोप को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी तीन को भी जल्द  गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

 

 

पीड़िता के पिता की मौत की मौत हो चुकी है। वह मड़ियांव में अपनी मां और चार भाइयों के साथ किराए से रहती है। मंगलवार शाम को वह घर से निकली, लेकिन देर रात तक घर नही आने पर परिजनों उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। पीड़ित नाबालिग की मां ने बताया कि किसी ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को बुधवार शाम को गंभीर हालत में किसी ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। 

 

Image result for Minor girl gang-raped in Lucknow

 

होश में आने पर नाबालिग ने अपना बयान दर्ज करवाया। पीड़िता ने बयान में कहा कि घर से निकलते ही बउवा उसे सुनसान जगह ले गया। वहां उसके तीन और साथी थे। तीनों ने मुंह दबाकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद वह बेहोश हो गई। वह कैसे ट्रामा सेंटर पहुंची? उसे कुछ नहीं पता।  

 

Image result for Minor girl gang-raped in Lucknow

 

पुलिस अधिकारी बताया कि वह घटना से पहले अभियुक्त को जानती थी और स्वेच्छा से उसके साथ गई थी, आरोपी ने बाद में अपना मन बदल दिया और अपने सहयोगियों के साथ अपराध किया। नाबालिग ने अभी तक मुख्य आरोपी की पहचान नहीं की है, हालांकि अपराधियो में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने यह भी जानकारी दी की आरोपी बउवा ने बताया कि पीड़िता उसकी परिचित है। उसे बाइक से गिरने की वजह से चोट लगी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

 

 

Created On :   12 July 2018 9:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story