नागपुर में 330 केंद्रों पर 22 हजार 230 महिलाओं का टीकाकरण

Vaccination of 22 thousand 230 women at 330 centers in Nagpur
नागपुर में 330 केंद्रों पर 22 हजार 230 महिलाओं का टीकाकरण
महिलाओं के लिए स्पेशल मुहिम नागपुर में 330 केंद्रों पर 22 हजार 230 महिलाओं का टीकाकरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत के आह्वान पर जिले के 330 केंद्रों पर महिलाओं के लिए टीकाकरण मुहिम चलाई गई। एक ही दिन में 22 हजार 230 महिलाआें को कोरोना के टीके लगाए गए। इसी के साथ टीकाकरण का मुहिम का महत्वपूर्ण चरण पूरा किया गया। हालांकि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के टीकाकरण का प्रमाण कम था। संभावित तीसरी लहर का असर छोटे बच्चों पर होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसलिए महिलाओं को सुरक्षित करने के उद्देश्य से मुहिम चलाई गई। जिले के 330 केंद्रों पर 22 हजार 230 महिलाओं का टीकाकरण किया गया। मनपा के शहरी क्षेत्रों के 166 केंद्रों पर 12 हजार 363 व ग्रामीण क्षेत्रों में 9 हजार 867 महिलाओं ने टीके लगवाए। इनमें गर्भवती माताएं, युवती व अन्य सभी वर्ग की महिलाओं का समावेश था। 

महिलाएं सुरक्षित तो परिवार सुरक्षित
इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत की अध्यक्षता में विभागीय आयुक्त प्राजक्ता लवंगारे-वर्मा, जिलाधिकारी विमला आर., जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश कुंभेजकर, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. आदि ने मिलकर नियोजन किया था। जिले में टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए प्रशासन की तरफ से पूरा प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं के संबंध में बताया गया कि महिलाएं सुरक्षित होंगी तो परिवार व पूरा समाज सुरक्षित होगा। 
 

Created On :   22 Sep 2021 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story