प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगाने "वैक्सीनेशन आपके द्वार'

Vaccine everyone Vaccination at your door
प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगाने "वैक्सीनेशन आपके द्वार'
नागपुर प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगाने "वैक्सीनेशन आपके द्वार'

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोविड से संरक्षण के लिए शहर के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने का मनपा ने लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने "वैक्सीनेशन आपके द्वारा" अभियान शुरू किया गया। गिट्टीखदान परिसर से अभियान का शुभारंभ हुआ।  शहर में 18 प्लस अायुवर्ग का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन को लेकर गलतफहमी तथा अन्य कारणों से अनेक नागरिक वैक्सीन लगाने आगे नहीं आ रहे हैं। झोपड़पट्टी एरिया में यह प्रमाण ज्यादा है। मनपा की टीम घर-घर जाकर समुपदेशन कर रही है। जो नागरिक वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें घर पर ही वैक्सीन लगाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। विश्वास नगर झोपड़पट्टी में घर-घर जाकर वैक्सीनेशन किया गया। डॉ. गिशा धिंग्रा, नलीनी सावरकर, जयश्री शेंडे के साथ परिचारिका और आशा वर्कर ने वैक्सीनेशन किया। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय चिलकर के मार्गदर्शन में अभियान की शुरुआत की गई।

Created On :   4 Sept 2021 6:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story