- Home
- /
- वर्षा आडवाणी को मिस इंडिया 2018 का...
वर्षा आडवाणी को मिस इंडिया 2018 का खिताब

- पुणे में आयोजित 11वीं सीनियर बॉडी बिल्डर मिस इंडिया व छठवीं फिजिक स्पोर्ट्स मेन व वुमेन चैंपियनशिप-2018 में प्रथम राष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीता।
- वर्षा को मिस इंडिया-2018 का खिताब हासिल हुआ।
- शहर की एकमात्र बॉडी बिल्डर वर्षा आडवाणी ने फिर एक बार उपराजधानी का नाम रोशन किया है।
डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर की एकमात्र बॉडी बिल्डर वर्षा आडवाणी ने फिर एक बार उपराजधानी का नाम रोशन किया है। पुणे में आयोजित 11वीं सीनियर बॉडी बिल्डर मिस इंडिया व छठवीं फिजिक स्पोर्ट्स मेन व वुमेन चैंपियनशिप-2018 में प्रथम राष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीता। वर्षा को मिस इंडिया-2018 का खिताब हासिल हुआ। यह प्रतियोगिता शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में कई महिला प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए वर्षा ने यह खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर देश की महिला चैंपियन शामिल हुईं। वर्षा आडवाणी ने कहा कि भारत में अभी भी महिला बॉडी बिल्डर को स्पांसर नहीं मिलते हैं। यह प्रतियोगिता काफी महंगी होती है। इसमें महिलाएं अधिक से अधिक हिस्सा लें। इस दौरान वे डाइट के लिए काफी सजग रहीं। वेट मेंटेन रखना उनके लिए सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहा।
कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल हुआ
वर्षा कहती हैं कि लड़कियों को उनकी फिगर और बॉडी से ही आंका जाता है। अगर लड़की की फिगर में कुछ उन्नीस-बीस हुआ, तो कहा जाता है उनमें औरतों वाली बात नहीं है। अगर महिलाएं कसरत करेंगी, तो उनके डोले-शोले बन जाएंगे। मसल्स दिखने लगेंगे और उनका लड़कियों वाला लुक खत्म हो जाएगा। सिक्स पैक को मेंटेन रखते हुए वर्षा अपने परिवार की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं।
जीत चुकीं हैं महाराष्ट्र श्री का भी खिताब
वर्षा आडवाणी ‘महाराष्ट्र श्री’ जीत चुकी हैं। इसमें उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। वहीं सीनियर नेशनलस फीमेल बीबी इंदौर, आईबीबीएफ में सिल्वर मिला था। गुड़गांव में आयोजित सीनियर्स नेशनल्स में वे चौथे स्थान पर रही थीं। वे वुमन बॉडी बिल्डिंग में आईबीबीएफ में महाराष्ट्र को रिप्रजेंट कर चुकी हैं। इससे पहले वे दक्षिण कोरिया की सिओल में आयोजित 51वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल कर नागपुर का नाम रोशन कर चुकी हैं। यह प्रतियोगिता जीतने वाली वे नागपुर की पहली महिला बनी थीं। प्रतियोगिता में उन्हें गोल्डन ट्राफी और सर्टिफिकेट मिला था।
Created On :   29 March 2018 1:20 PM IST