- Home
- /
- गड्ढे से बचने के प्रयास में टकराए...
गड्ढे से बचने के प्रयास में टकराए वाहन, 1 मृत, 1 गंभीर

डिजिटल डेस्क, शिरजगांव कसबा (अमरावती)। शिरजगांव कसबा से परतवाड़ा राज्य महामार्ग पर गड्ढों से खुद को बचाने के प्रयास में दो वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे एक की मृत्यु हुई और गंभीर घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को शिरजगांव से प्रवासी आॅटो एमएच 27/बीडब्ल्यू 1974 शिरजगांव से परतवाड़ा की ओर जा रहा था। इस दौरान गुप्ता धर्मकांटा के पास मार्ग पर गड्ढे बचाने का प्रयास करते समय प्रवासी आॅटो की विपरीत दिशा से आ रहे दोपहिया क्रमांक एमएच 27/एएल 3584 से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोपहिया पर सवार खरपी निवासी राधेश्याम दशरथ सोनिया (50) के सिर पर जबरदस्त चोट लगने से उन्हें इलाज के लिए अमरावती जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। परंतु रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना में राधेश्याम के साथ नूर खां (55) भी थे। उनके भी सिर पर गंभीर चोट लगने से वह भी गंभीर है।
Created On :   16 Feb 2022 2:12 PM IST