अब पिछड़ा नहीं रहा विदर्भ, अधिकारियों का भी बदल चुका है नजरिया

Vidarbha is no longer backward, looking attitude of officials has changed
अब पिछड़ा नहीं रहा विदर्भ, अधिकारियों का भी बदल चुका है नजरिया
अब पिछड़ा नहीं रहा विदर्भ, अधिकारियों का भी बदल चुका है नजरिया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मत्स्य, दुग्ध विकास व पशुसंवर्धन विभाग के प्रधान सचिव अनूपकुमार ने  कहा कि, विदर्भ पिछड़ा है, पहले ऐसी धारणा थी। अधिकारी विदर्भ में आने से कतराते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। बड़े पैमाने पर विकास कार्य होने से कंपनियां यहां आ रही हैं। विदर्भ को देखने का अधिकारियों का दृष्टिकोण भी बदल गया है। वे प्रेस क्लब में ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि गडचिरोली जिले में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। नक्सलवाद कम होने से मशीनरी निर्भय होकर काम कर रही है। साड़े चार साल तक नागपुर विभाग का आयुक्त रहने का मौका मुझे मिला आैर इस दौरान नागपुर विभाग के विकास के लिए शासन की तरफ से कई जिम्मेदारियां मिली।

सबसे ज्यादा समय तक विभागीय आयुक्त रहने से जो जिम्मेदारियों मिलीं उसका सफलता पूर्वक निर्वहन कर सका। विदर्भ के साथ ही मराठवाडा के विकास की भी जिम्मेदारी मिली थी। लोगों को अधिक से अधिक रोजगार कैसे मिलेंगे, इंडस्ट्रीज, बिजली दर, साझा समिति आदि से संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी थी। ये सभी रिपोर्ट्स सरकार ने मंजूर करने से इस पर अमल भी कर सका। सरकार द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी प्रामाणिकता से निभाया। मेरा मानना है कि, नागपुर विभाग व अन्य जगह किए गए काम संतोषजनक रहे। सरकार के साथ ही जनता का भी भरपूर सहयोग मिला। विदर्भ की जनता का भरपूर स्नेह मिला। जनता का यह स्नेह भूला पाना असंभव होने की भावनात्मक बात भी उन्होंने कही। 

 

Created On :   28 Aug 2018 5:46 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story