विदर्भ साहित्य संघ ने की पुरस्कारों की घोषणा,साहित्यकारों का होगा सम्मान

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
विदर्भ साहित्य संघ ने की पुरस्कारों की घोषणा,साहित्यकारों का होगा सम्मान

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  विदर्भ साहित्य संघ की ओर से वाङमय पुरस्कारों की घोषणा विदर्भ साहित्य संघ कार्यकारिणी सभा में की गई, जिसमें ‘पंगतीतलं पान’ कादंबिरी के लिए अविनाश कोल्हे को  पु.य.देशपांडे स्मृति पुरस्कार, चंद्रकांत वानखड़े को ‘गांधी का मरत नाही’ ग्रंथ के लिए म.म.डॉ.वा.वि. मिराशी स्मृति वैचारिक वाङमय पुरस्कार, ‘महात्मा गांधी आणि डॉ. बाबासाहब आंबेडकर : संघर्ष आणि समन्वय’ ग्रंथ के लिए नामदेव कांबले कोकुसुमानिल स्मृति समीक्षा पुरस्कार,‘वैद्यक शास्त्रातील कालवेध’ को य.खु. देशपांडे स्मृति शास्त्रीय लेखन पुरस्कार दिया जाएगा।  मनोज सुरेंद्र पाठक को ‘दंडविधान’ काव्य संग्रह के लिए शरच्चंद्र मुक्तिबोध स्मृति काव्य लेखन पुरस्कार, वा.ना. देशपांडे स्मृति ललित लेखन पुरस्कार ‘गाई गेल्या राना’ ग्रंथ के लिए रवींद्र जवादे को घोषित किया गया। गजानन फुसे को ‘दिवस बोलू देत नाही’ काव्य संग्रह के लिए और डाॅ. विजय राऊत को  ‘डॉ. आशा सावदेकर : साहित्य विश्व’ ग्रंथ के लिए नवोदित साहित्य लेखन पुरस्कार घोषित किया गया।

5 हजार नकद और सम्मान चिह्न दिए जाएंगे
वरिष्ठ कथाकार स्व.के.ज. पुरोहित उपाख्य शांताराम के स्मरणार्थ दिया जाने वाला इस वर्ष का दीवाली अंक के लिए सर्वोत्कृष्ट कथा का शांताराम कथा पुरस्कार "संवादसेतु" दिवाली अंक के निर्णय कथा के लिए  डॉ. शुभंकर कुलकर्णी को दिया जाएगा। नितिन नायगांवकर को हरिकिसन अग्रवाल स्मृति अग्रवाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। कविवर्य ग्रेस की स्मृति पर ‘युगवाणी’ सर्वोत्कृष्ट लेख के लिए सुधीर पटवर्धन की मुलाकात के लिए संजय गणोरकर तथा "कवि अनिल  यांची संपूर्ण कविता" ग्रंथ के लिए श्याम माधव धोंड को उत्कृष्ट संपादन का पुरस्कार घोषित किया गया है। उल्लास साबले और विलास जोशी को नक्षत्रगाथा विशेष उल्लेखनीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 14 जनवरी को विदर्भ साहित्य संघ के 98वें वर्धापन दिवस पर पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया है। पुरस्कृतों को 5 हजार रुपए नगद और सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। 
 

Created On :   29 Dec 2020 3:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story