Agra: ऑक्सीजन बंद कर देखा गया कितने मरीज मरने वाले हैं? अब सील होगा अस्पताल

Video of Paras Hospital in Agra being sealed after it went viral
Agra: ऑक्सीजन बंद कर देखा गया कितने मरीज मरने वाले हैं? अब सील होगा अस्पताल
Agra: ऑक्सीजन बंद कर देखा गया कितने मरीज मरने वाले हैं? अब सील होगा अस्पताल

डिजिटल डेस्क, आगरा। आगरा के पारस हॉस्पिटल का वीडियो वायरल होने के बाद उसे सील किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती 55 मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं अस्पताल के खिलाफ महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज होगा। जिला प्रशासन ने जांच के बाद मंगलवार दोपहर यह निर्णय लिया है। दरअसल, जो वीडियो वायरस हुआ है उसमें हास्पिटल में ऑक्सीजन संकट में मॉक ड्रिल से पांच मिनट में 22 गंभीर मरीजों के छंट (मौत) जाने की बात कही जा रही है।

वीडियो में अस्पताल के मालिक कह रहे हैं कि 26 अप्रैल को ऑक्सीजन की कमी की वजह से सिर्फ 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई को रोक दिया गया था। ये देखने की कोशिश की जा रही थी कि क्या गंभीर मरीज जरूरत पड़ने पर बिना ऑक्सीजन के भी जीवित रह सकते हैं। हालांकि आगरा के डीएम ने 22 मरीजों की मौत को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि 26 और 27 अप्रैल को ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते सात मरीजों की मौत हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

 

 

वायरल वीडियो में बातचीत:

डॉ. अरिंजय: जो भी पेंडुलम बने रहे कि नहीं जाएंगे, नहीं जाएंगे... मैंने कहा कोई नहीं जा रहा है... दिमाग मत लगाओ छोड़ो। अब वो छांटो जिनकी (ऑक्सीजन) बंद हो सकती है।

डॉ.क्टर के सामने बैठा शख्स: जो बिल्कुल ही डेड लाइन पर हैं। 

डॉ. अरिंजय : एक ट्रायल मार दो। मॉक ड्रिल कर के देख लो कि कौन सा मरेगा, कौन सा नहीं मरेगा?

डॉ. के सामने बैठा शख्स : सही बात है, सही बात है।

डॉ. अरिंजय : मॉक ड्रिल करी। सुबह सात बजे मॉक ड्रिल हुई। किसी को पता नहीं है कि मॉक ड्रिल कराई सुनकर के सबकी, छंट गए 22 मरीज़. नीले पड़ने लगे।

डॉ. के सामने बैठा शख्स : 22 मरीज़ छंट गए भाई साहब ?

डॉ. अरिंजय: 22 मरीज़ छंट गए कि ये मरेंगे।

डॉ. के सामने बैठा शख्स : ओह भाई साहब, कितनी देर के लिये मॉक ड्रिल करी ?

डॉ. अरिंजय : पांच मिनट के लिए।

डॉ. के सामने बैठा शख्स : पांच मिनट में 22 मरीज़ ? मॉक ड्रिल हुए, हुए।

डॉ. अरिंजय : नीले पड़ने लगे, 74 बचे, इन्हें टाइम मिल जाएगा। 

डॉ. के सामने बैठ शख्स : सही बात है।

डॉ. अरिंजय : फिर 74 से कहा कि अपना सिलेंडर लाओ।

Created On :   8 Jun 2021 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story