अमरावती के गुरुकुंज से ग्राम जयंती प्रचार यात्रा आरंभ

Village Jayanti campaign journey started from Gurukunj in Amravati
अमरावती के गुरुकुंज से ग्राम जयंती प्रचार यात्रा आरंभ
राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज के समाधि स्थल का पूजन अमरावती के गुरुकुंज से ग्राम जयंती प्रचार यात्रा आरंभ

डिजिटल डेस्क, तिवसा (अमरावती)। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की जयंती देशभर में ग्राम जयंती के रूप में मनाई जाती है। इस निमित्त गुरुकुंज से सोमवार 18 अप्रैल को ग्राम जयंती प्रचार यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की समाधि स्थल से हुआ। इस यात्रा का भ्रमण संपूर्ण महाराष्ट्र राज्य में होने वाला है। अमरावती व नागपुर विभाग के विविध जिलों में इस माध्यम से प्रचार भी किया जाएगा। अखिल भारतीय श्री गुरुदेव सेवा मंडल गुरुकुंज आश्रम अंतर्गत केंद्रीय प्रचार विभाग के जरिए ग्राम जयंती प्रचार यात्रा सोमवार को राष्ट्रसंत संत के समाधि स्थल गुरुकुंज आश्रम से रवाना हुई। राष्ट्रसंत ने अपना जन्मदिन अन्य किसी भी तरह से नहीं बल्कि ग्राम जयंती के रूप में मनाने,  गांव-गांव जाकर स्वच्छता करने, रामधुन निकालने, युवाओं में जनजागरण करने, सभी गांव समृद्ध रहे, कुप्रथा को नष्ट करने के लिए ग्राम जयंती मनाने का आह्वान किया था। इसी आदर्श को सामने रख केंद्रीय प्रचार विभाग के प्रचार सेवाधिकारी दामोधर पाटील के मार्गदर्शन में दो विभाग में दो प्रचार रथ सहित प्रचारयात्रा की शुुरुआत सोमवार से की गई। एक प्रचार यात्रा अमरावती विभाग के सुशील वनने महाराज के नेतृत्व में पांचों जिलों में तथा दूसरी प्रचार यात्रा नागपुर विभाग के नागपुर, भंडारा, गोेंदिया, चंद्रपुर, गड़चिरोली जिले में प्रचार करेंगी। इस प्रचार यात्रा का नेतृत्व विट्ठलराव सावकर महाराज करेंगे। प्रचार यात्रा के शुभारंभ अवसर पर संस्था के सर्वाधिकारी प्रकाश महाराज वाघ, प्रचार सेवाधिकारी दामाेधर पाटील गुरुजी, विलास महाराज साबले उपस्थित थे। 

Created On :   19 April 2022 3:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story