गांव वाले नहीं चाहते रेड जोन से आएं लोगः परब

Villagers do not want people coming from Red Zone: Parab
गांव वाले नहीं चाहते रेड जोन से आएं लोगः परब
गांव वाले नहीं चाहते रेड जोन से आएं लोगः परब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) की बसों की अंतरजिला मुफ्त सेवा पर रोक लगाने को लेकर सफाई दी है। सोमवार को परब ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे मजदूरों और विद्यार्थियों को अपने मूल गांव में जाने के लिए मुफ्त में एसटी बसें चलाने का फैसला लिया गया था लेकिन कई जगहों पर इसका विरोध हो रहा था। ग्रामीण इलाकों के लोगों का कहना है कि मुंबई, पुणे और नागपुर जिले जैसे रेड जोन वाले इलाकों से दूसरे इलाकों में लोगों को आने की अनुमति न दी जाए। गांवों में बड़े पैमाने पर लोगों के बीच कोरोना फैलने को लेकर अफवाह है। इसके मद्देनजर इस फैसले को स्थगित किया गया है।  

परब ने कहा कि एसटी बसों की अंतरजिला मुफ्तसेवाएं चरण बद्ध तरीके से शुरू करने का विचार है। सबसे पहले ग्रीन जोन में फंसे लोगों को उनके गांव में पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अनुमति के बाद यह सेवा शुरू की जाएगी। परब ने कहा कि राज्य के प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र की सीमा तक पहुंचाने के लिए एसटी बसों की मुफ्त सेवाएं अभी भी शुरू है। रविवार को राज्य भर से लगभग 250 एसटी बसों से 5 हजार यात्रियों को महाराष्ट्र की सीमा के पास छोड़ा गया। जबकि दूसरे राज्यों में महाराष्ट्र में आने वाले 3 हजार यात्रियों को राज्य की सीमा से उनके गृह जिले तक पहुंचाया गया है। 
 

Created On :   11 May 2020 7:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story