- Home
- /
- 63 टैंकरों से बुझेगी ग्रामीणों की...
63 टैंकरों से बुझेगी ग्रामीणों की प्यास

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले में हर वर्ष ग्रीष्मकाल शुरू होते ही जलसंकट की स्थिति निर्माण होती है। करीब 106 पंचायतें ऐसी हैं जहां यह समस्या निरंतर दिखाई देती है। ऐसी ग्राम पंचायतों में जलापूर्ति करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर वर्ष जलकिल्लत निवारण समिति गठित की जाती है। इस वर्ष इस समिति की ओर से 106 ग्राम पंचायतों में 63 टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले 3 वर्ष से जलकिल्लत से जूझ रही ग्राम पंचायतों की संख्या में निरंतर गिरावट हो रही है।
वर्ष 2021 में 80 ग्राम पंचायतों को जलापूर्ति की गई थी। वर्ष 2020 में यह संख्या 96 रही थी। बेहतर बारिश के कारण प्रशासन को काफी राहत प्रदान हुई है। इस वर्ष जलापूर्ति के लिए कुल 2 करोड़ 41 लाख रुपए खर्च करने की बात प्रशासन द्वारा कही गई है। इस समय जिला परिषद के अधिकतर कर्मचारी कोरोना नियोजन कार्यों के साथ ही टीकाकरण अभियान में जुटे हुए हंै। जिसे ध्यान में रखते हुए जल समस्याग्रस्त गांवों में जलापूर्ति करने की जिम्मेदारी तहसील कार्यालय को सौंपी गई है। वर्ष 2021 में भी तहसील प्रशासन को ही टैंकरों से जलापूर्ति करने का जिम्मा सौंपा गया था।
नल से जल योजना अधूरी रहने से दिक्कत
केंद्र सरकार द्वारा नल से जल येाजना चलाई जा रही है। इस लक्ष्य को अब तक प्राप्त नहीं कर पाई है। जिले में करीब साढ़े आठ लाख घरों में कनेक्शन देने थे। लेकिन अब भी करीब 2 लाख घरों में नल कनेक्शन नहीं पहंुचा है। जिससे इस वर्ष भी टैंकरों से जलापूर्ति करनी पड़ेगी।
Created On :   21 Feb 2022 2:25 PM IST