महाराष्ट्र: लॉकडाउन में बढ़ी महिलाओं के खिलाफ हिंसा ,सुले ने कहा- यह मर्दानगी नहीं

Violence against women increased in lockdown, Sule said - no manhood
महाराष्ट्र: लॉकडाउन में बढ़ी महिलाओं के खिलाफ हिंसा ,सुले ने कहा- यह मर्दानगी नहीं
महाराष्ट्र: लॉकडाउन में बढ़ी महिलाओं के खिलाफ हिंसा ,सुले ने कहा- यह मर्दानगी नहीं

 डिजिटल डेस्क, मुंबई।  घरेलू हिंसा न तो कोई प्रशंसा की बात है और न ही मर्दानगी की।अपने परिवार की सुरक्षा करना हर पुरुष की नैतिक जिम्मेदारी है।यह प्रत्येक पुरूष को याद रखना चाहिए।राष्टवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने महिलाओं के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए संवाद के दौरान यह बात कही। घरेलू हिंसा व महिला सुरक्षा इस विषय पर महिलाओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं को किसी निर्भरता की जरुरत नहीं है वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलना चाहती है। हर पुरुष को महिला का सम्मान करना चाहिए और उसे प्रेम करना चाहिए। आप महिला से जितना प्रेम करेंगे वह उसका दस गुना प्रेम करेगी। 

लॉकडाउन के दौरान महिलाओं की चुनौती बढ़ी है उन्हें समुपदेशन की जरुरत है। घरेलू हिंसा एक संवेदनशील विषय है। समुपदेशन से घरेलू हिंसा का समाधान निकलेगा ही ऐसा नहीं है पर एक बात तय है कि इससे घरेलू हिंसा की रोकथाम का मार्ग जरूर निकलेगा। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के कई सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महिला हर परिस्थिति में अपने परिवार को बचाना चाहती है वह प्रेम से घर अपने घर को सवारती है। अपने बच्चों के लिए जीती है। इसलिए पुरूष को चाहिए की वह किसी भी स्थिति में महिला के साथ अन्याय न करे। क्योंकि घरेलू हिंसा को रोकना महिलाओं के साथ पुरुषों की भी जिम्मेदारी है। घरेलू हिंसा कोई मर्दानगी को बात नहीं है उन्होंने कहा कि इस विषय पर पुरूषों को भी समुपदेशन की जरुरत है।

वर्तमान में शिक्षा के दौरान लड़का व लड़की दोनों को कानून में दिए गए उसके अधिकारों की जानकारी देना जरूरी है। फिलहाल संयुक्त परिवार में रह रही महिलाओं में ज्यादा तनाव है पर यह ठीक नहीं है।  इस बीच उन्होंने महिलाओं से जुड़े पुणे जिला परिषद के एक उपक्रम की सराहना की और उसे पूरे राज्य में लागू करने की बात कही। उन्होंने महिलाओं से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए दिवंगत पूर्व गृहमंत्री आर आर पाटिललकी ओर से की गई पहल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा व सामाजिक समस्याओं को पुलिस की मदद से सुलझाना चाहिए। महिलाओं से बातचीत में उन्होंने गृहमंत्री अनिल देशमुख द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की भी सराहना की। 

Created On :   4 May 2020 12:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story