विश्वास सांरग ने सीएम नीतीश कुमार को सौंपा 5 करोड़ का राहत चेक

vishwash sarang gave a check of relief to Chief minister nitish kumar
विश्वास सांरग ने सीएम नीतीश कुमार को सौंपा 5 करोड़ का राहत चेक
विश्वास सांरग ने सीएम नीतीश कुमार को सौंपा 5 करोड़ का राहत चेक

डिजिटल डेस्क,भोपाल। बाढ़ से बेहाल बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मदद का एलान किया था। इसी के तहत सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 5 करोड़ का चेक सौंपा। इस दौरान बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पटना पहुंचे राज्य मंत्री सारंग ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी को मध्यप्रदेश में संचालित किसान कल्याण एवं विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

बता दें बिहार में बाढ़ से 1.71 करोड़ से ज्यादा की आबादी अभी भी प्रभावित है, जबकि बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। बाढ़ से मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ बाढ़ प्रभावित अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिले का हवाई सर्वेक्षण किया था। मोदी ने बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए 500 करोड़ रुपए  देने की घोषणा की थी।  

 

Created On :   30 Aug 2017 8:31 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story