केवल बीजेपी को मिल रहा है उद्योगपतियों का चंदा : विवेक तन्खा

Vivek Tankha says, Only the BJP gets industrialists donations
केवल बीजेपी को मिल रहा है उद्योगपतियों का चंदा : विवेक तन्खा
केवल बीजेपी को मिल रहा है उद्योगपतियों का चंदा : विवेक तन्खा

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जापान यात्रा से लौटे कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने यहां पत्रकारों से मुलाकात की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को चंदा भाजपा को छोड़कर किसी अन्य सियासी दल को नहीं मिल पा रहा है। अगर कोई उद्योगपति बांड के जरिए किसी राजनैतिक दल को चंदा देता है तो इसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को होती है, ऐसी स्थिति में कोई भी उद्योगपति मुश्किल में नही पड़ना चाहता है। यह बात उन्होंने कांग्रेस द्वारा पार्टी के प्रत्याशियों से एकमुश्त रकम लिए जाने के संदर्भ में कही।


तन्खा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के कारण राजनैतिक दलों की माली हालत खस्ता है, इसी के चलते कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी बनने वालों से शुल्क वसूली का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि सियासी दलों द्वारा चंदा वसूली कोई नई बात नहीं है, लेकिन वर्तमान में जो हालात बने हैं, उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां जिम्मेदार हैं।

इस दौरान विवेक तन्खा ने अपने जापान के अनुभव साझा करते हुए, वहां के प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं से मुलाकात का ब्यौरा और तरक्की की वजह बताई। इस दौरान कांग्रेस नेता लखन घनघोरिया, संजय यादव, प्रेम दुबे, जगत बहादुर अन्नू, मुकेश राठौर, चमन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। 

पिछ़ड़ता जा रहा है प्रदेश
विवेक ने कहा कि जापान में गुजरात सहित देश के कुछ चुनिंदा शहरों में निवेश का प्लान है, लेकिन मप्र का नामोनिशान नहीं है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार को दोषी ठाहराते हुए कहा कि अगर प्रदेश में विदेशी और देश के उद्योगपतियों के पूंजीनिवेश को बढ़ाना है तो उसके लिए माहौल तैयार करना होगा तभी प्रदेश का विकास संभव है।

विकास का माहौल तैयार हो

यात्रा से लौटने के बाद विवेक ने जबलपुर के प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में पिछड़ने पर पीड़ा जाहिर की एवं शहर विकास के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव छोटा हो या बड़ा शहर के नागरिक जनप्रतिनिधि चुनते वक्त सतर्क रहें और जो शहर के विकास की बात करे, उसे ही नेतृत्व प्रदान किया जाए चाहे वह किसी भी दल का क्यों न हो।

Created On :   26 Feb 2018 10:23 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story