आध्यात्मिक गुरू श्री बद्रीनाथ शरण को ‘विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी अवार्ड’

Vivekananda Smriti Karmayogi Award to spiritual teacher Shri Badrinath Sharan
आध्यात्मिक गुरू श्री बद्रीनाथ शरण को ‘विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी अवार्ड’
सम्मान आध्यात्मिक गुरू श्री बद्रीनाथ शरण को ‘विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी अवार्ड’

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और भारी उद्योग मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय ने जनजातीय कल्याण के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में ‘जनजातीय गौरव पुरस्कार’ और ‘स्वामी विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी अवार्ड’ प्रदान किए। आध्यात्मिक गुरू और सामाजिक कार्यकर्त्ता गुरूजी श्री बद्रीनाथ शरण को ‘स्वामी विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। ‘माय होम इंडिया’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुंडा ने कहा कि यह पुरस्कार न सिर्फ पुरस्कार है, बल्कि हमारे ह़दय का भाव है। कश्मीर से कन्याकुमारी, अरूणाचल प्रदेश से गुजरात तक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की कल्पना साकार करने में माय होम इंडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। आजादी के अमृतकाल में ऐसे ही कार्य युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और माय हेम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने बताया कि जनजातीय गौरव पुरस्कार उन गुमनाम समाज सेवियों के लिए है, जिन्होंने संपूर्ण जीवन पूर्वोत्तर भारत और जनजातीय कल्याण के लिए सेवा में लगा दिया। उन्होंने कहा कि यह संस्था पूर्वोत्तर भारत के भाई-बहनों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने की एक मुहिम बनी है।   कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ पांडेय ने कहा कि यह संस्था अपने प्रकल्प ‘सपनों से अपनों तक’ के माध्यम से बिछड़े हुए बच्चों को परिवार से मिलाने का जो कार्य कर रही है, वह ईश्वरीय कार्य है। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्टा और मणिपुर भाजपा की अध्यक्ष ए शारदा देवी ने भी समारोह को संबोधित किया।

Created On :   20 Nov 2022 2:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story