- Home
- /
- स्वयंसेवकों को मिलेगा सेवा का डोज,...
स्वयंसेवकों को मिलेगा सेवा का डोज, आनलाइन मार्गदर्शन करेंगे सरसंघचालक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को आपदा सहायता के तहत सेवा कार्य का डोज मिलेगा। सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। रविवार 26 अप्रैल को शाम 5 बजे वे आनलाइन संबोधन करेंगे। उनके संबोधन का प्रसारण यू ट्यूब व फेसबुल पर होगा। संघ का बौद्धिक वर्ग इस तरह सार्वजनिक तौर पर कम ही होता है। यह पहला अवसर होगा कि देश विदेश में लोग उनके संबोधन को घर बैठे देख सुन सकते हैं। गौरतलब है कि संघ प्रशिक्षण की प्रक्रिया में बौद्धिक वर्ग का काफी महत्व है। इस वर्ग के माध्यम से संघ अपने विचार व कार्य नीति की जानकारी कार्यकर्ताओं को देता है।
बौद्धिक वर्ग में सरसंघचालक का मार्गदर्शन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे पहले के वर्गों में ज्यादातर ज्वलंत मुद्दों को लेकर मार्गदर्शन किया जाता रहा है। कुटुंब संस्कार के अलावा समाज निर्माण के विषय पर मार्गदर्शन किया जाता रहा है। फिलहाल कोरोना संकट में नागरिकों की सहायता के लिए संघ प्रयास कर रहा है। केरल में कोराना प्रभाव दिखने के साथ ही संघ सहायता के लिए सक्रिय हुआ था। तब सरसंघचालक ने फेसबुल लाइव के माध्यम से स्वयंसेवकों को विशेष मार्गदर्शन किया था। सरसंघचालक ने और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा था। लाकडाऊन के नियमों का पालन करते हुए सहायता कार्य करने को कहा गया था। लिहाजा संघ कार्यकर्ता अलग अलग स्तर पर सहायता कार्य कर रहे है। अनाज वितरण के अलावा बचाव उपाय योजना का प्रचार कर रहे हैं।
Created On :   23 April 2020 6:51 PM IST