शिक्षक सीटों पर मतदाता बढ़े, तो स्नातक मतदान क्षेत्र में घटे वोटर

Voters increased on teacher seats, then voters decreased in graduate polling area
शिक्षक सीटों पर मतदाता बढ़े, तो स्नातक मतदान क्षेत्र में घटे वोटर
 विधान परिषद चुनाव  शिक्षक सीटों पर मतदाता बढ़े, तो स्नातक मतदान क्षेत्र में घटे वोटर

अमित कुमार, मुंबई। विधान परिषद की नागपुर, औरंगाबाद और कोंकण विभाग शिक्षक सीट पर इस बार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उच्च सदन की नाशिक विभाग स्नातक सीट पर भी मतदाता बढ़े हैं पर अबकी बार अमरावती विभाग स्नातक सीट पर स्नातकों ने मतदाता बनने के लिए ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। लिहाजा साल 2017 के मुकाबले इस बार अमरावती स्नातक सीट पर मतदाता घट गए हैं।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के एकअधिकारी ने "दैनिक भास्कर' से बातचीत में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक इस बार विधान परिषद कीनागपुर विभाग शिक्षक सीट पर 39 हजार 406 मतदाताओं का पंजीयन हुआ है। जबकि साल 2017 में 35 हजार 9 मतदाता थे। इससे नागपुर सीट पर 4 हजार 397 मतदाता बढ़े हैं।औरंगाबाद विभाग शिक्षक सीट पर 61 हजार 529 मतदाता बने हैं। जबकि साल 2017 में इस सीट पर 58 हजार 410 वोटर थे। औरंगाबाद सीट पर इस बार 3 हजार 119 मतदाता अधिक हैं।कोंकण विभाग शिक्षक सीट पर 37 हजार 792 मतदाता हैं। जबकि साल 2017 में यहां 37 हजार 604 मतदाता थे। कोंकण सीट पर  वोटरों की संख्या में 188 का इजाफा हुआ है। 

अमरावती में घटे 24 हजार स्नातक मतदाता 
विधान परिषद की नाशिक विभाग स्नातक सीट पर 2 लाख 58 हजार 351 मतदाता हैं। जबकि साल 2017 में इस सीट पर 2 लाख 56 हजार 472 वोटर थे। नाशिक सीट पर 1 हजार 879 मतदाताओं बढ़े हैं। जबकि अमरावती विभाग स्नातक सीट पर इस बार 1 लाख 85 हजार 925 मतदाता हैं। जबकि साल 2017 में इस सीट पर 2 लाख 10 हजार 511 मतदाता थे। आकड़ों के मुताबिक अमरावती सीट पर इस बार 24 हजार 586 मतदाता घट गए हैं।

30 जनवरी को होगा मतदान 
विधान परिषद की इन 3 शिक्षक और 2 स्नातक सीटों को मिलाकर कुल 5 सीटों पर 30 जनवरी 2023 को मतदान होगा। जिसमें मतदाता के रूप में पंजीकृत शिक्षक और स्नातक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे पहलेविधान परिषद की 3 शिक्षक और 2 स्नातक सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीयन अभियान बीते 1 अक्टूबर से शुरू किया गया था। इसके तहत स्नातक सीट के लिए 1 नवंबर 2022 तक किसी भी संकाय में डिग्री हासिल करने वाले नागरिक मतदाता के रूप में पंजीयन कराने के लिए पात्र थे। जबकि शिक्षक सीट पर 1 नवंबर 2022 तक हाल के छह सालों में से कम से कम तीन साल तक माध्यमिक स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक पंजीयन कराने के लिए पात्र थे।मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अफसर ने कहा कि पांच सीटों पर विधान परिषद चुनाव के लिए अंतिममतदाता मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। मगर लगातार पंजीकृत मतदाताओं के आवेदन को अपडेट करने का काम जारी है। इसलिए मतदाताओं की संख्या में अगले कुछ दिनों में मामूली वृद्धि हो सकती है। 

विधान परिषद की सीट और मतदाता 
सीट             साल 2017 साल 2023  
नागपुर विभाग शिक्षक         35,009           39,406   
औरंगाबाद विभाग शिक्षक  58,41061,529                     
कोंकण विभाग शिक्षक 37,604            37,792
नाशिक विभाग स्नातक    2,56,472      2,58,351
अमरावती विभाग स्नातक 2,10,511            1,85,925
 

Created On :   2 Jan 2023 7:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story