34 जिलों की 14 हजार 71 ग्राम  पंचायतों के लिए मतदान आज

Voting for 14 thousand 71 gram panchayats in 34 districts today
34 जिलों की 14 हजार 71 ग्राम  पंचायतों के लिए मतदान आज
34 जिलों की 14 हजार 71 ग्राम  पंचायतों के लिए मतदान आज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के 34 जिलों में 14 हजार 71 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। जबकि गडचिरोली के छह तहसीलों के 163 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 20 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। राज्य में कुल 14 हजार 232 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान होगा। जबकि सरपंच और सदस्य पद की नीलामी के कारण दो ग्राम पंचायतों के चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। 

प्रदेश में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार बनने के बाद पहली बार राज्य भर के आधे ग्राम पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में सत्ताधारी शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस अधिक से अधिक सरपंच पद हासिल करने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। जबकि विधान परिषद की छह सीटों के चुनाव में हार के बाद भाजपा के लिए ग्राम पंचायतों चुनाव का पुराना रिकॉर्ड बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। प्रदेश में शुक्रवार को 14 हजार 71 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। जबकि गडचिरोली और गोंदिया जिले की चार तहसीलों में सुबह 7.30 से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्रों पर प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग का प्रबंध होगा। ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम 18 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। 

कोरोना संक्रमितों के लिए मतदान के लिए व्यवस्था 
ग्राम पंचायतों के चुनाव में कोरोना संक्रमित मरीज और क्वारेंटाइन कक्ष के व्यक्तियों को मतदान समाप्त होने के आधे घंटे पहले वोट करने का मौका मिल सकेगा। इसके अलावा दो बार जांच के बाद शरीर का तापमान निर्धारित मानदंड़ों से अधिक होने पर भी वोटरों को मतदान खत्म होने से आधे घंटे पहले मतदान का अवसर दिया जाएगा। 
               
नागपुर में 130, वर्धा में 50, चंद्रपुर में 629, भंडारा में 148, गोंदिया में 189, अमरावती में 553, अकोला में 225, यवतमाल में 980, वाशिम में 163, बुलडाणा में 527, औरंगाबाद में 618, बीड़ में 129, नांदेड़ में 1015, उस्मानाबाद में 428, परभणी में 566, जालना में 475, लातूर में 408, हिंगोली में 495, ठाणे में 158, पालघर में 3, रायगड में 88, रत्नागिरी में 479 और सिंधुदुर्ग में 70, नाशिक में 620, धुलिया में 218, जलगांव में 783, अहमदनगर में 767, नंदूरबार में 86, पुणे में 748, सोलापुर में 658, सातारा में 879, सांगली में 152, कोल्हापुर में 433 और गडचिरोली की 12 में से 6 तहसीलों के 199 ग्राम पंचायतों के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा। जबकि गडचिरोली की अन्य 6 तहसीलों की 163 ग्राम पंचायतों के लिए 20 जनवरी को मतदान होगा। नाशिक के देवला तहसील के उमराणे और नंदूरबार के खोंडामली ग्राम पंचायत का चुनाव सरपंच और सदस्य पद की नीलामी के मामले में रद्द कर दिया गया है। 
 

Created On :   14 Jan 2021 7:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story