- Home
- /
- गहरी नींद में सोये वेटर की पत्थर से...
गहरी नींद में सोये वेटर की पत्थर से कुचलकर हत्या

डिजिटल डेस्क, अमरावती। दो दिन पूर्व हुए मामूली विवाद के चलते नींद में सो रहे एक वेटर की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना शहर के एसटी डिपो के पास स्थित राधाकृष्ण मार्केट में घटित हुई। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही देर में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम शिराला ग्राम निवास नीलेश गणेश खाड़े (32) है। जबकि गिरफ्तार आरोपी का नाम अंजनगांवबारी निवासी बाल्या केशव भिरंगे (48) है। बताया जाता है कि, मृतक और आरोपी दोनों होटल में वेटर है।
मृतक नीलेश खाड़े एसटी डिपो के पास स्थित मनमोहन होटल और आरोपी बाल्या भिरंगे मराठा होटल में वेटर है। यह दोनों होटल डिपो के पास एक-दूसरे से सटकर हैं। बताया जाता है कि, दो दिन पूर्व मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों को शराब की लत है। शुक्रवार की शाम 5.30 बजे के दौरान नीलेश खाड़े राधाकृष्ण मार्केट में सोया था। तब नशे में धुत बाल्या भिरंगे वहां पहंुचा और उसने नीलेश को साेया देख एक बड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इसके पश्चात लाठी से उसे बेरहमी से पीटा। इसमें नीलेश खाड़े की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस का दल घटनास्थल पर आ पहंुचा। आरोपी वहां से भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में अंजनगांवबारी उसके गांव पहंुची, लेकिन आरोपी एसटी डिपो में ही छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे तत्काल धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहंुचा दिया है।
Created On :   16 April 2022 2:09 PM IST