- Home
- /
- स्वच्छता सर्वे के नतीजे का इंतजार ,...
स्वच्छता सर्वे के नतीजे का इंतजार , मिल सकता है स्टार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता सर्वे किया जाता है। मई से जुलाई के बीच शहर का भी विभिन्न चरणों में सर्वे किया गया। इस सर्वे में महानगरपालिका को 5 या 7 स्टार मिलने की उम्मीद है। सर्वे करने वाली टीम ने प्रत्येक कैटेगरी में कुछ-कुछ जगह पर जाकर वस्तु स्थिति को देखा है। सर्वे पूरा हो गया है। इसके बाद रैंकिग के अनुसार सूची घोषित की जाएगी। शहर को स्वच्छ रखने में महानगरपालिका के कर्मचारी-अधिकारियों के साथ ही शहर के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि सबसे पहले जो कचरा निकल रहा है, उसे कचरा घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक अमरावती वासियों की है। इसके बाद कचरे को कचरा घर पर कचरे को जमा करने से लेकर नियोजित स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी के साथ उसका उचित निष्पादन करने की जिम्मेदारी महानगरपालिका के कर्मचारियों की है। इसके अलावा मनपा कर्मचारियों को विभिन्न जगह पर पड़े कचरे को भी जमा करना पड़ता है।
Created On :   3 Aug 2022 1:44 PM IST